
ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह जाखड़ अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
वकील लोकेश वर्मा, पूर्व निगम पार्षद और आप नेता राज खुराना एवं पूजा मदान भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सचदेवा ने कहा कि समाज के हर वर्ग और नारी शक्ति को आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है।
उनके प्रयास से लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार प्रति माह देने की घोषणा की है, लेकिन मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री यह नहीं बता रहे हैं कि दिल्ली में पिछले पांच वर्षों में बुजुर्गों को पेंशन क्यों नहीं मिल रही है?
जाखड़ ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सबसे आगे रखा जाता है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां बिना किसी भेद भाव के सभी के पास पहुंच रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
+ There are no comments
Add yours