दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी टेंपो में जा घुसी कार; दो लोगों की मौत

ख़बर रफ़्तार, गाजियाबाद:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर हवा-हवाई रेस्तरां से एक किलोमीटर आगे बीच सड़क खड़े हुए टेंपो में पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई।
हादसे में कार सवार महिला और टेंपो चालक की मौत हो गई है। टेंपो चालक टायर फटने से बीच सड़क टेंपो का टायर बदल रहा था। टेंपो चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

देहरादून की है कार सवार मृतक महिला

कार में देहरादून के ओल्ड कनॉट प्लेस निवासी राजारानी गर्ग की मृत्यु हुई है। स्विफ्ट डिजायर कार में महिला राजारानी, उनके पति वीरेंद्र नाथ गर्ग सवार थे जबकि कार चालक सतीश चला रहा था।

वीरेंद्र नाथ और सतीश हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि स्विफ्ट कार को पीछे से एक इको वैन ने टक्कर मार दी। हालांकि वैन सवार कोई घायल नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें…केजरीवाल को चुनाव से पहले झटका, AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए बलबीर सिंह जाखड़

You May Also Like

More From Author