Rekha Arya ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, दिसंबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को मिलेगी पहली किश्त

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Rekha Arya महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिला और बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए और कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो।

बैठक में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लाभार्थियों, स्वरोजगार कार्यों और लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सभी पात्र आवेदनों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को योजना की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी।

पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति

रेखा आर्या ने कहा कि योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई पात्र बालिकाओं के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की पात्र बालिकाओं से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र बेटी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना

बैठक में मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जो फिलहाल वित्त विभाग के पास लंबित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। योजना शुरू होने से बच्चों के कल्याण और उनके बेहतर भविष्य के लिए नए अवसर मिलेंगे।

महिलाओं और बच्चों के कल्याण पर सरकार का जोर

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र महिला, बेटी और बच्चे तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाना है।

You May Also Like

More From Author