ख़बर रफ़्तार, बरेली : सिपाही भर्ती परीक्षा पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने सेंधमारी की है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त दोबारा कराए जाने की मांग उठा रहे थे। शनिवार को यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है।
शनिवार को शहर पहुंचे बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, निष्पक्ष और पारदर्शिता से जांच कराई जा रही है। कई आरोपियों को जेल भेजने का काम किया गया है। सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वालों पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सपा-कांग्रेस पर कसा तंज
प्रभारी मंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस पार देश में 400 से पार और प्रदेश में सभी 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी। यूपी में कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, पहले भी हो चुका है। नई पैकिंग में पुराना माल है।
विकास कार्यों की समीक्षा की
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता की। इसके बाद कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने पर्यटन की योजनाओं की समीक्षा की।
+ There are no comments
Add yours