यमुना पुल से आवाजाही पर रोक
बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। यमुना नदी पर बने पुल से होकर यातायात और आमजन की आवाजाही मंगलवार शाम 5 बजे से पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह कदम केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ चेतावनी के बाद उठाया गया।
जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज पर पानी का स्तर 204.94 मीटर दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज से 2,92,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से 41,830 क्यूसेक और ओखला बैराज से 56,455 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
एयर इंडिया ने यात्रियों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बारिश के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। वहीं, इंडिगो ने भी देर रात यात्रा परामर्श जारी कर यात्रियों से अनुरोध किया कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति ऐप या वेबसाइट पर चेक कर लें।