लखनऊ में महिला के गोली मारकर हत्या, दो गुटों के झगड़े को रोकना पड़ा भारी

खबर रफ़्तार, लखनऊ: यूपी राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना में शनिवार देर रात छात्रों के दो गुटों को झगड़े से रोकना एक महिला भारी पड़ गया। छात्रों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर की है। यहां के निवासी श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि वह मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह और पत्नी सारिका श्रीवास्ताव (43) छत पर टहल रहे थे। इसी समय उनके घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी।

इस पर श्यामजी की पत्नी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया। उन्होंने झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से कहा कि अभी पुलिस को फोन करके बुलाते हैं। इस पर लड़कों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया। गोली महिला के सीने को भेद गई। वह आनन फानन घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

You May Also Like

More From Author