ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
राजधानी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, राजधानी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
