उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह ने बढ़ाया राज्य का मान, विदेश मंत्रालय में चयन

खबर रफ्तार, देहरादून:  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तैनात राज्य पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर चयन हुआ है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार साल की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है।

इस मौके पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह चयन उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे,और केंद्र सरकार और उत्तराखंड पुलिस की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours