हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: 20 मई को पहले श्रद्धालु जत्थे की भव्य रवानगी तय

खबर रफ्तार, हेमकुंड साहिब यात्रा 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और आगामी यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले 20 मई को यात्रा के पहले जत्थे का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें परंपरा के अनुसार पंज प्यारे इस जत्थे का नेतृत्व करेंगे।

Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री धामी ने मोथरोवाला में सुना “मन की बात” कार्यक्रम

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी यात्री को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार का उद्देश्य है कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।

प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन मिलकर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours