खबर रफ़्तार, उधम सिंह नगर: रुद्रपुर में एक शादीशुदा युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें –उधम सिंह नगर: सीएम धामी आज काशीपुर में, डीएम ने देखीं व्यवस्थाएं
परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
