खबर रफ़्तार, देहरादून: राजधानी देहरादून के साथ ही पूरा उत्तराखंड वर्तमान में साइबर ठगों के जाल में हैं। राज्य में शायद ही कोई दिन बीतता होगा जब साइबर ठगी के चार-पांच मामले न आते हों। इस साल औसतन रोजाना एक मामला आई एक्ट के तहत दर्ज हुआ है।
पहले शहरी क्षेत्रों में ही साइबर ठगी के मामले सामने आते थे, लेकिन अब पहाड़ों में भी साइबर ठगों ने अपना जाल बिछा दिया है। प्रदेशभर में इस साल अभी तक 437 मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि, वर्ष 2022 में 559 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए थे। यह ऐसे आंकड़े हैं जो आईटी एक्ट में दर्ज हुए हैं।
शिकायतों की संख्या हजारों में
साइबर ठगी की शिकायतों की संख्या तो हजारों में है। केवल देहरादून में ही 1500 से अधिक शिकायत साइबर ठगी के सामने आ चुके हैं। जिनमें से 1142 शिकायतों का निस्तारण भी हो चुका है जबकि 405 मामले लंबित हैं।

+ There are no comments
Add yours