12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

उत्तराखंड : अड़तोला में चीड़ का वृक्ष काट रहे 19 वर्षीय युवक की उसी वृक्ष से दबकर हुई मृत्यु

ख़बर रफ़्तार, झूलाघाट: भारत की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के अड़तोला में चीड़ का वृक्ष काट रहे 19 वर्षीय युवक की उसी वृक्ष से दबकर मृत्यु हो गई । मृतक युवक कक्षा दस का छात्र था। बैतड़ी के पाटन नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 अडतोला निवासी प्रकाश पांडेय गांव के निकट के जंगल में चीड़ का वृक्ष काट रहा था।

इस दौरान वह पेड़ काटने को पेड़ पर चढ़ कर कुल्हाड़ी चला रहा था तो अचानक प्रकाश मय पेड़ के गिर गया और पेड़ के नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। जिला प्रहरी कार्यालय वैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि गंभीर घायल प्रकाश को निकट के पाटन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई । मृतक पाटन नगरपालिका क्षेत्र के सिद्धेश्वर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ता था। उसकी असमय मृत्यु से परिवारजनों शोक व्याप्त है।
- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here