ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : पीड़िता ने अपने परिवार की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि उनके परिवार में पटाखे फूट रहे हैं। हमारे परिवार से पूछिए, मेरे पिता की हत्या हुई, मुझे और मेरे पति को नौकरी से निकाल दिया गया।
उन्नाव रेप पीड़िता और उसकी मां ने शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर गहरा अविश्वास जताया। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब सीबीआई ने पूर्व उत्तर प्रदेश विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
सीधे बात होगी तभी भरोसा
पीड़िता की मां ने सीबीआई की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी से भरोसा तभी बनेगा, जब वह उनसे सीधे बातचीत करेगी। उन्होंने कहा, ‘अगर सीबीआई हमसे मिलेगी, तभी भरोसा करेंगे। वरना कैसे करें? हमने सिर्फ इतना कहा कि जांच अधिकारी अदालत में सेंगर की बेटी से बात कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि क्या वह पीड़िता को जानता है, तो उसने कहा, ‘मैं उसे क्यों जानूं?’ यह बात उसने भरी अदालत में कही।’