Breaking News

Thursday, November 5 2026

दिल्ली के कापसहेड़ा में दर्दनाक घटना, पानी की टंकी में गिरने से केयरटेकर की मौत

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  समालखा गांव में प्लॉट के केयरटेकर की टंकी में गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ के नेवादा खुर्द के संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने प्लॉट के मालिक नवीन वशिष्ठ के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कापसहेड़ा थाना पुलिस को 27 जनवरी को जानकारी मिली थी कि समालखा में पानी की टंकी में गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि समालखा गांव के सरकारी स्कूल के पास प्लाट में युवक टंकी में गिर गया था।
आसपास के लोगों ने उसे टंकी से निकाला व जमीन पर लेटाया। क्राइम टीम व दमकल विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। संजय की चप्पल टंकी में पड़ी थी।

संजय को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उने मृत घोषित कर दिया। यह टंकी गांव के ही नवीन वशिष्ठ के प्लाट में थी। टंकी की लंबाई सात फीट, चौड़ाई चार फीट व गहराई 11 फीट है। टंकी पर कोई ढक्कन नहीं था। पुलिस ने नवीन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें….पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपी चिट्ठी

 

You May Also Like

More From Author

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल के पद से दिया इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपी चिट्ठी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच सड़क अभी अवरुद्ध है

उत्तरकाशी में बर्फबारी से हाल-बेहाल, 10 सड़कें अभी बंद; पर्यटकों को मार्ग खुलने का इंतजार

You May Also Like: