खबर रफ़्तार, किच्छा: रेलवे स्टेशन के आगे शहर के ठेले लगाने के लिए जो बैंडिंग जॉन बनाया जा रहा है उससे पहले वहां से बडिया तक अतिक्रमण के नाम पर उजाडे गए लगभग 240 दुकानदारों को कम से कम 8 फिट का स्थान प्रीति दुकानदार के हिसाब से उनके खोके लगाने के लिए मिलना चाहिए।
उक्त वक्तव्य कांग्रेस के जिला सचिव एन यू खान ने प्रेस को जारी बयान में कही खान का कहना है कि बेंडिंग जॉन बनाने अथवा ठेलो को वहां लगाने के विरोधी नहीं पर जिन 240 दुकानदारों को बेरोजगार कर दिया गया था और उनको पूरी तरह से उजाड़ा गया था ऐसे परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। उनको आजीविका चलाने के लिए दुकानों की जगह आवंटित किया जाना बेहद आवश्यक है।
यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: प्रदेश में अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे ऐसे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
ऐसे लोग ठेले लगाने का व्यवसाय करने में सक्षम नहीं है मानवीय आधार पर उनको उनके अपने व्यवसाय हेतु दुकानों का आवंटन किया जाना बेहद आवश्यक है खान ने कहा के सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी चिंता करनी चाहिए। ऐसा करने में शासन प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो इन लोगों के साथ इनको न्याय दिलाने के लिए एक बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खान ने आरोप लगाया के अतिक्रमण के नाम पर रोजी-रोटी छीनने वाले और हजारों लोगों को सड़क पर लाने वाले यह बताएं कि अब वहां पर अतिक्रमण नहीं होगा न ही अभी तक सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। खान का कहना था की उजाड़े गए लोगों को यदि शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो एक बैठक कर उनको न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।
