ख़बर रफ़्तार, अयोध्या: आयोजन के दौरान अयोध्या समेत प्रदेश के अन्य जिलों से लगभग 30 हजार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीएम की सुरक्षा में पहला घेरा एसपीजी का होगा। यह जवान पी-90 सब मशीनगन और ग्लॉक 17-19 जैसे आधुनिकतम असलहों से लैस होंगे।
ध्वजारोहण समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुरक्षा घेरा अभेद्य कर दिया गया है। नभ, थल और जल तीनों मार्गों को अलर्ट किया गया है। समूची अयोध्या को सील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा है।

+ There are no comments
Add yours