भोपाल में ट्रंप की तेरहवीं और मृत्यु भोज: व्यापारिक नीतियों पर व्यंग्यात्मक हमला

खबर रफ़्तार, भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीच चौराहे पर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तेरहवीं मनाई गई। उनके अंतिम संस्कार के 13 दिन बाद आज मृत्यु भोज दिया गया। सैकड़ों लोगों ने मृत्यु भोज में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर हर वर्ग के लोगों को भोजन कराया गया। भोजन में पूड़ी, सब्जी, बूंदी परोसी गई। मृत्यु भोज में महिलाएं भी शामिल हुईं महिलाएं भी शामिल हुईं।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सांकेतिक अंतिम संस्कार के बाद सांकेतिक मृत्यु भोज दिया गया। भगवा पार्टी ने 13 दिन पहले सांकेतिक अंतिम संस्कार किया था। अमेरिका द्वारा भारत में भारी भरकम टैरिफ लगाने का चौरफा विरोध हो रहा है। इसी के विरोध में भगवा पार्टी का आंदोलन का यह एक स्वरूप था।

भोपाल में ट्रंप की तेरहवीं और मृत्यु भोज: व्यापारिक नीतियों पर व्यंग्यात्मक हमला

You May Also Like

More From Author