खबर रफ्तार, विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया। भोपाल-सागर बायपास पर गिरधर कॉलोनी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में कोल्ड ड्रिंक (माजा) की बोतलें भरी हुई थीं, जो सड़क पर बिखर गईं।
हादसे के बाद सबसे चिंताजनक बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग घायल चालक की मदद करने के बजाय बिखरी हुई बोतलों को उठाने में लग गए। कुछ लोग तो अपनी गाड़ियों में बोतलें भरकर वहां से निकलते भी नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के घर में गोलीबारी, एक बेटे की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लोग लेकर जा चुके थे।
यह घटना समाज में घटती संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है, जहां जरूरतमंद की मदद से ज्यादा लोगों को सामान लूटने की चिंता रहती है।

+ There are no comments
Add yours