भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व चेयरमैन का पूर्व सैनिक संगठन ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नानकमत्ता:  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणी नितियों एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश गोयल का भाजपा में शामिल होने पर नानकमत्ता में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट की प्रतिष्ठान पर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया।

धर्म सिंह बिष्ट ने कहां है कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा विकास की सोच रखतीं हैं। उत्तराखंड में धामी सरकार में विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है। प्रेम सिंह टुरना ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी काम जिम्मेदारी से सौंपेगी उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। स्वागत करने में कल्याण सिंह परिहार, नरेश चंद्र हीरा चंद, महेश सिंह कुंवर, चंद्र सिंह परिहार, पदमचंद, रूप सिंह, आदि सैनिक संगठन मौजूद था।

 

ये भी पढ़ें…इस साल 14 हजार करोड़ से ज्यादा का जेंडर बजट, जानें नारी शक्ति को क्या मिली सौगात

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours