ख़बर रफ़्तार, मुरादाबाद: एक सरकारी महिला शिक्षक का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही स्टाफ व आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
बागपत की रहने वाली थी
मूलरूप से जिला बागपत के थाना दोघट के गांव इदरीशपुर निवासी मीनू पंवार नगर के मुहल्ला टीचर्स कालोनी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दारोगा आईपी यादव के मकान में किराए पर रहती थीं और मंडी धनौरा के गांव वाजिदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं।
ये भी पढ़ेंःउत्तराखंड गठन के 23 साल बाद भी अनसुलझा है सीमा विवाद, भूमाफिया कर रहे अवैध कब्जा
सीओ स्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है।
भाई हैं दारोगा और पिता एचसीपी पद से सेवानिवृत्त
शिक्षिका मीनू पवार का भाई नितिन पवार पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं और पिता विजेंद्र सिंह एचसीपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर भाई भी मौके पर आ गए।
