प्रदेश की पहली योग नीति पर जल्द लगेगी कैबिनेट की मुहर,आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों ने दिए सुझाव

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून:  प्रदेश की पहली योग नीति को जल्द ही कैनिबेट की मंजूरी मिल सकती है। नीति के ड्राफ्ट पर आयुष विभाग को 50 से अधिक लोगों के सुझाव मिले हैं। योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझाव को नीति में शामिल किया जाएगा।

शीघ्र ही सुझावों को लेकर शासन स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड को विश्व का सर्वश्रेष्ठ योग डेस्टिनेशन बनाने के लिए नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए थे। आयुष विभाग ने पहली बार योग नीति का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नीति के तहत योग व नेचुरोपैथी, आध्यात्मिक में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार अधिकतम 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी।

ये भी पढ़ें…सर्दी में धर्मनगरी में घटी यात्रियों की संख्या, रातभर गुलजार रहने वाले बाजार भी पड़े सूने

इसके अलावा इस नीति के तहत आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर और स्कूलों में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति पर आयुष विभाग ने आम लोगों और हितधारकों से 30 दिसंबर तक सुझाव मांगे थे। इसमें लगभग 50 सुझाव मिले हैं। प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए अच्छे सुझावों को भी नीति में शामिल किया जाएगा।

इसके लिए शासन स्तर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए नीति को मंजूरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours