खबर रफ़्तार, रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने घूसखोर दरोगा सहित एक सिपाही पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए है। एसपी ने महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा सहित एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप का माहौल है। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने महराजगंज कोतवाली में तैनात दरोगा उत्कर्ष केशरवानी और सिपाही शुभम यादव को निलंबित कर दिया।
दरोगा और सिपाही निलंबित, रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी ने की कार्रवाई
