14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इस डेट तक डाउनलोड कर पाएंगे कॉल लेटर

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए हॉल टिकट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिलीज की गई है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह केवल आवेदक 2 फरवरी, 2024 डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद पोर्टल को लिंक से हटा दिया जाएगा।

SBI SCO Admit Card 2024: एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन डिटेल्स की होगी जरूरत  

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए जरूरी क्रेंडिश्यल्स जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करना होगा। इसके बाद, आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा। अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर एग्जाम के लिए रख सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैंं।

SBI SCO Admit Card 2024: एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई विंडो खुलेगी, अब लिखित परीक्षा पोस्ट में से एडमिट कार्ड पर क्लिक करें। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब आपका एसबीआई एससीओ 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 439 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, जिन पदों को भरा जाएगा, उनमें डिप्टी मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, चीफ मैनेजर सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में लहराया ‘हनु मैन’ का परचम, कर डाला इतना कलेक्शन

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here