12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

भारतीय गेंदबाजों के सामने टिके Ollie Pope, खेली दमदार पारी, इंग्लैंड ने बनाई 126 रन की बढ़त

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही रूट ने जडेजा को पवेलियन भेजा।

रूट ने किया जडेजा का शिकार

जडेजा Ravindra Jadeja ने 87 रन की दमदार पारी खेली। इसके बाद ओवर की अगली ही गेंद पर रूट ने बुमराह को पवेलियन रवाना किया। इसके बाद रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को 44 रन पर आउट किया। भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई और टीम ने पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

रूट ने लिए 4 विकेट

इंग्लैंड Ind vs Eng की ओर से रूट ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। रेहान अहमद और टॉम हार्टली ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जैक लीच ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 45 रन पर अश्विन के हाथों जैक क्रॉली के रूप में पहला विकेट गंवाया।

ये भी पढ़ें:एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इस डेट तक डाउनलोड कर पाएंगे कॉल लेटर

बुमराह ने डकेट को भेजा पवेलियन

इसके बाद बुमराह Bumrah ने अपनी लहराती गेंद पर बेन डकेट को 47 रन पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह की इस गेंद पर ऑफ स्टंप का डंडा उखड़कर बाहर गिर गया था। इसके बाद रूट से बुमराह ने अपना बदला लेते हुए उन्हें 2 रन पर आउट किया।

अश्विन ने बनाया रिकॉर्ड

एक बार फिर अश्विन Ashwin ने बेन स्टोक्स को 6 रन पर आउट करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। स्टोक्स सबसे ज्यादा बार अश्विन की गेंद का निशाना बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 12 बार अश्विन की गेंद पर धोखा खा चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 148 की मास्टरक्लास पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 208 गेंदों में 17 चौके लगाए।

इंग्लैंड ने बनाई बढ़त

बेन फोक्स को अक्षर पटेल ने 34 रन पर पेविलयन भेजा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 316 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त हासिल की है। भारत के लिए बुमराह और अश्विन ने 2-2 और जडेजा-अक्षर ने 1-1 विकेट लिया है।

 

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here