ब्रेकिंगन्यूज़: दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश फेल, दो गिरफ्तार

खबर रफ्तार, ब्रेकिंगन्यूज़: दिल्ली-एनसीआर में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई से जुड़े नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे थे।

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला था कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में गोलीबारी, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष अभियान के दौरान दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय राजवीर और 19 वर्षीय विवेक बंजारा के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर के निवासी हैं। पुलिस ने राजवीर के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दोनों के पास से मोबाइल फोन मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो और वॉयस नोट्स पाए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजवीर अपने हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours