राजाजी टाइगर रिजर्व में अब आठ साल बाद राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन को हरी झंडी, जल्द जारी होगी अधिसूचना

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  अप्रैल 2015 में अस्तित्व में आए राजाजी टाइगर रिजर्व में अब जाकर राजाजी टाइगर रिजर्व कंजर्वेशन फाउंडेशन के गठन को मंजूरी मिल पाई है। कैबिनेट ने रविवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी। अब शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी होगी।

फाउंडेशन के अस्तित्व में आने पर राजाजी में पर्यटन से प्रतिवर्ष होने वाली ढाई से तीन करोड़ का राजस्व इसमें जमा होगा। फाउंडेशन के माध्यम से ही राजाजी में बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों के प्रबंधन के दृष्टिगत होने वाले कार्यों पर यह राशि खर्च की जाएगी। साथ ही रिजर्व से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की ईको डेवलपमेंट समितियों के कौशल विकास को कदम उठाए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author