खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: कमेटी की कहना है कि हम अच्छा काम करते हैं ताकि समाज को सकारात्मक संदेश मिले। अगर समाज इसे स्वीकार नहीं करना चाहता, तो हम ऐसा नहीं करेंगे।
लव कुश रामलीला समिति ने अभिनेता पूनम पांडेय को मंदोदरी की भूमिका में लेने का फैसला वापस ले लिया है। समिति के महासचिव सुभाष गोयल ने कहा कि उनका मकसद केवल समाज को सकारात्मक संदेश देना है और किसी विवाद में पड़ना नहीं।
जल्द नए कलाकार की घोषणा
गोयल ने स्पष्ट किया कि समिति समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय ले रही है और जल्द ही नए कलाकार का नाम घोषित किया जाएगा।
गोयल ने स्पष्ट किया कि समिति समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्णय ले रही है और जल्द ही नए कलाकार का नाम घोषित किया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours