अब शहरों से जरूरी हो गए ग्राम, भाजपाई ग्रामीण क्षेत्रों में बिताएंगे 24 घंटे; मिली ये जिम्मेदारी

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी:  भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शनिवार को बिठौरिया मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने मंडल के पदाधिकारियों को 53 बूथों में प्रवास के लिए जिम्मेदारी सौंपी।

जिला महामंत्री भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, मंडल प्रभारी हरि मोहन अरोरा, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा, प्रवीण जोशी, दीपक सनवाल, दीपक बिष्ट, नरेंद्र सिंह, दयाल पांडे, कमल जंतवाल आदि मौजूद रहे। इधर, गौलापार में अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष डा. मुकेश बेलवाल ने बताया कि प्रवासी कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर सरकार के ओर से किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। वहां प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, मंडल प्रभारी हरीश आर्या, सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author