ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी: पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में शनिवार की देर शाम से हल्की वर्षा शुरू हुई थी। जबकि गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। आज (रविवार) सुबह भी जारी रही।
तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र 10 गांव एवं तहसील भटवाड़ी के गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम के कार्मिको द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने हेतु प्रयासरत है।
