Meerut Social Media इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या, पति पर लगा वारदात का आरोप

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, मेरठ : Meerut Social Media जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन निशा चौहान (40) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप उनके पति प्रदीप पर है। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसे पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि प्रदीप ने धारदार हथियार से निशा पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

निशा चौहान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 24 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे और वह रील क्रिएटर, ब्यूटिशियन तथा कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं।

सूचना मिलने पर सरूरपुर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बच्चों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours