करवा चौथ पर्व की तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं त्योहार के लिए खरीदारी करने लगी हैं। देहरादून के पलटन बाजार में मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की।

महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने, सैंडल और पर्स खरीदते दिखाई आईं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।

करवा चौथ पर्व की तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज

ज्वेलरी की दुकानों में चांदी के नक्काशी डिजाइन वाले करवे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। बाजार में मिट्टी के करवे की काफी मांग है। डिजाइन युक्त करवे 200 से लेकर 700 रुपये तक बिक रहे हैं।
दुकानदार पवन सिंह ने बताया महिलाएं ज्यादातर ऑर्गनेजा, सिल्क, बनारसी, जॉर्जट, बनारसी, शिफॉन, कांजीवरम साड़ियां खरीद रही हैं। कहा, अलग-अलग संस्कृति के लोग इस व्रत के लिए कपड़े खरीद रहे हैं। उत्तर भारत के लोग साड़ियां खरीद रहे हैं तो दूसरी तरफ पंजाबी लोग सूट खरीद रहे हैं।
करवा चौथ पर्व की तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज
महिलाओं में त्योहार को लेकर सोने-चांदी के आभूषण और चूड़ियों का क्रेज है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी जमकर खरीद हो रही है। सतरंगी और सास को उपहार स्वरूप देने वाले चूड़े की खासी डिमांड है।
पलटन बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं राधिका ने बताया कि करवाचौथ पर चूड़ियों का सबसे अधिक महत्व है। सतरंगी सेट, दुल्हन सेट और साड़ियों की मैचिंग के सेट उपलब्ध हैं। चूड़ी विक्रेता कमलेश देवी ने बताया करवाचौथ पर लाल, हरे, और पीले रंगों की चूड़ियों की मांग अधिक है।

You May Also Like

More From Author