ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी व रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज यानी मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
सीबीआई ने 27 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और अदालत ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था।
