शहीदों के नाम पर होंगे देवप्रयाग और कीर्तिनगर के आठ मोटर मार्ग, सीएम की घोषणा पर शासनादेश जारी

ख़बर रफ़्तार, श्रीनगर: देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर के आठ मोटर मार्ग बलिदानियों के नाम पर रखे जाएंगे. देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर देश रक्षा के लिए बलिदान हुए सेना के जवानों के नाम पर मार्गों का नाम रखे जाने की शासन स्तर से स्वीकृति मिली है.

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर सात किमी लंबाई के माल्डा-पंडुला-श्रीकोट से पौड़ीखाल मोटर मार्ग का नाम शहीद रतन सिंह डोडियाल के नाम पर रखा जाएगा. बागवान से जामणीखाल मोटर के किमी दो से छह किमी लंबाई के दंदेली भण्डोली मोटर मार्ग का नाम शहीद जीत सिंह लिंगवाल के नाम पर होगा.

इसके अलावा कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत 5 किमी लंबाई के थाती डागर दोफिन नामे तोक से नौकुचढीग-सुरियो-पौण-जितुधार- नौलीपानी मोटर मार्ग का नाम शहीद कृपाल सिंह के नाम पर रखा जाएगा. 4 किमी लंबाई के थाती डागर से रैतासी मोटर मार्ग का नाम शहीद जगत सिंह मोटर मार्ग होगा. उन्होंने कहा कि इन आठों मोटर मार्गों का नामकरण बलिदानियों के नाम पर करने का शासनादेश जारी हो गया है.

ये भी पढ़ें:- एसपी रेलवे सरिता डोभाल ने कांवड़ यात्रा के लिए लक्सर रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

You May Also Like

More From Author