खबर रफ्तार, विकासनगर (देहरादून) : 12वीं में पढ़ रही एक छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। छात्रा का शव झाड़ियों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। धारदार हथियार से कई वार किए गए।
कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा बुधवार शाम को अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी समस्या की दवाई लेने विकास नगर गई थी। रात 9:00 बजे तक भी जब वह लौटी नहीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

+ There are no comments
Add yours