पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

खबररफ्तार, हरदोई: जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के कारण एक युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हरियावां के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हरियावां थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव (26) और उसके हमउम्र प्रखर मिश्र साथ बैठकर शराब पी रहे थे लेकिन तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और प्रखर ने लाठी से पीट-पीट कर जितेंद्र की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

You May Also Like

More From Author