ख़बर रफ़्तार, दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल विशाखापत्तनम से आ रहे विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान के इंजन फेल होने जैसी समस्या हो गई थी।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की है। अग्निश्मन विभाग के अनुसार, विमान सुरक्षित उतरा है और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी के चलते विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस दौरान रनवे पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था। विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान में इंजन फेल होने जैसी समस्या हो गई थी।

+ There are no comments
Add yours