खबर रफ़्तार, दिल्ली : दिल्ली-NCR में मंगलवार को ED ने रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी BPTP के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश से जुड़े उल्लंघन का मामला सामने आया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि BPTP के CMD काबुल चावला पर विदेशों में गुप्त संपत्ति रखने का आरोप है। इसके अलावा, कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ दिल्ली-NCR के कई पुलिस थानों में दर्ज FIR भी जांच के दायरे में हैं। मामले की गहराई बढ़ती जा रही है।
BPTP की चुप्पी
BPTP की ओर से ED की इस बड़ी कार्रवाई पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कंपनी से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जांच के शुरुआती दौर में ही यह मामला रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल मचा चुका है और सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
क्या है मामला?
ईडी की ताजा जांच में सामने आया कि फरीदाबाद की रियल एस्टेट कंपनी BPTP (Business Parks Town Planners Pvt Ltd) ने 2007-08 में मॉरीशस की कंपनियों से 500 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी निवेश लिया। यह निवेश ‘ऑटोमैटिक रूट’ के माध्यम से हुआ, जो FEMA नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत आता है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने इसे हासिल करने के लिए पुट ऑप्शन/स्वैप ऑप्शन का इस्तेमाल किया।
