खबर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र को बनाया गया है। युद्धवीर सिंह के हटने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। उनके साथ ही चंद्रशेखर को सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है। डॉक्टर शैलेंद्र को लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे। अब उनकी नियुक्ति पर भी मुहर लग गई है।
डॉ शैलेंद्र होंगे आरएसएस उत्तराखंड के नए प्रांत प्रचारक, चंद्रशेखर को बनाया गया सह प्रांत प्रचारक

+ There are no comments
Add yours