14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

दोहरी खुशी… राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने दिया शावक जन्मा

ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश:  राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा है। इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि बाघिनों व शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। यहां बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से मोतीचूर रेंज में तीन बाघिनों व एक बाघ को शिफ्ट किया था। बाघों की शिफ्टिंग की यह कार्रवाई करीब तीन वर्षों से चल रही है।

बाघों की दहाड़ सुनाई देंगी
गत मई के अंतिम सप्ताह में पार्क प्रशासन ने धौलखंड चीला रेंज में एक बाघिन को चार शावकों के साथ देखा था। इन शावकों ने कुछ दिन पहले ही जन्म लिया था। अब एक-दो दिन पूर्व पार्क प्रशासन के ट्रैप कैमरे में एक और बाघिन एक शावक के साथ देखी गई। इससे पार्क प्रशासन की खुशी दोहरी हो गई है।

पार्क प्रशासन का कहना है कि एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। अब यहां कुल पांच शावक हो गए हैं। सभी शावकों और बाघिनों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पार्क प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र भी बाघों के कुनबे से गुलजार होगा। यहां बाघों की दहाड़ सुनाई देंगी।

ये भी पढ़ें…12 साल के लड़के ने मरने से पहले पिता और फिर दो भाईयों को काटा, जानिए दस दिनों में उसके साथ क्या हुआ

पार्क प्रशासन के लिए दोहरी खुशी है। एक और बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया है। पूर्व में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। सभी शावकों व बाघिनों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। – डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here