स्मार्ट हुई दून पुलिस, अब हाईटेक ड्रोन से होगी शहर के ट्रैफिक की निगरानी

खबर रफ़्तार, देहरादून:  देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए पुलिस ने एक नई शुरुआत की है। अब ड्रोन के माध्यम से शहर के ट्रैफिक की निगरानी होगी। इसके लिए मुंबई की आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ अनुबंध कर लिया गया है। गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने इसकी शुरुआत की।

इन जगहों की होगी निगरानी

स्मार्ट हुई दून पुलिस, अब हाईटेक ड्रोन से होगी शहर के ट्रैफिक की निगरानी

उन्होंने बताया कि अब सभी मुख्य मार्गों चकराता रोड, शिमला बायपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बायपास रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड आदि क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इन स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, अस्थाई अतिक्रमण पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में निकलने वाली शोभा यात्राओं व जुलूसों की नियमित मॉनिटरिंग भी ड्रोनों की सहायता से की जाएगी।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड की सड़कों पर बढ़ा गाड़ियों का दबाव, एक महीने में उतरें इतने हजार नए वाहन

पहले चरण में उड़ाए जाएंगे दो ड्रोन

पहले चरण में पुलिस कार्यालय देहरादून व आईएसबीटी स्थित कंट्रोल रूम से दो ड्रोनों का संचालन किया जाएगा। इन ड्रोन का लाइव एक्सेस जनपद के उच्च अधिकारियों के पास भी रहेगा, जिससे वह भी समय-समय पर ड्रोन की गतिविधियों और उसकी लाइव लोकेशन से मॉनिटरिंग कर सकें।

You May Also Like

More From Author