कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ संग दिल्ली पुलिस की धमाकेदार एंट्री, रिलीज हुआ ट्रेलर

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  एक लंबे समय से फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के ट्रेलर के इंतजार में बैठे हुए थे। रोहित शेट्टी की डेब्यू सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करते हुए नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी कॉप्स यूनिवर्स पर ‘सिंघम’, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी फिल्में बना चुके हैं, लेकिन ये पहली बार है जब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के माध्यम से दर्शकों के बीच पुलिस अधिकारियों की क्रिमिनल्स को पकड़ने की दिन-रात मेहनत को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं।

‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ये तीन मिनट का ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के ‘खेलने नहीं, खेल खत्म करने’ और ‘खून किसी का भी बहे आंसू मां के निकलते हैं’ और ‘दिल्ली का लौंडा’ जैसे दमदार डायलॉग्स आपका दिल जीत लेंगे।

रोहित शेट्टी और सुश्वंत प्रकाश के निर्देशन में बनी इस सीरीज के एक छोटे से ट्रेलर ने फैंस की बैचेनी को और भी बढ़ा दिया है। शिल्पा शेट्टी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के अलावा इस वेब सीरीज में शरद केलकर भी नजर आ रहे हैं। इंडियन पुलिस एयरफोर्स 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीबीआई करेगी दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं की मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

You May Also Like

More From Author