देहरादून: पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के अनुसार किए गए निरीक्षण, सीओ ने दारोगाओं को लंबित विवेचना व प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण की दी हिदायत

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, विकासनगर:  पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर लाल शाह ने विकासनगर कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के अनुसार किए गए निरीक्षण के दौरान सीओ ने दारोगाओं को लंबित विवेचना व प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी और कोतवाली परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया।

अर्धवार्षिक निरीक्षण में सीओ ने मालखाना का निरीक्षण व मालों की स्थिति देखी। शस्त्रों का निरीक्षण व गुणवत्ता की जांच की। अभिलेखों का रखरखाव चेक किया। थाना भवन, कर्मचारी बैरक, मैस व परिसर में स्थित सरकारी आवासों को देखा। थाना परिसर में खड़े वाहनों के संबंध में जानकारी दी। सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली चेक की। एनसीआरपी आनलाइन प्रार्थना पत्रों की जांच की। परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

लंबित विवेचनाओं एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में जांच कर निस्तारित करने के भी निर्देश दिये। ड्यूटी व चेकिंग के दौरान आम जनमानस के साथ शालीनता से पेश आने, पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी, एसएसआइ संजीत कुमार, चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार समेत सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours