चमोली में नमामि गंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुई घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, बागेश्वर : चमोली में नमामि गंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुई घटना पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसी एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी के साथ पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि चमोली में नमामि गंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर दुखद घटना हुई है। 16 लोग करंट लगने से मर गए और 10 झुलसे हैं। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध राज्य सरकार मुकदमा दर्ज कराए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें।

इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, सुनील पांडे, कवि जोशी, गोपा धपोला, बबलू नेगी, ललित गिरी, मुन्ना पांडे, रेखा देवी, पूजा आर्या, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हेमा दफौटी, दर्शन जोशी, नरेंद्र सिंह, फिरोज खान, राजेंद्र भंडारी, दान सिंह, पंकज परिहार, रंजीत दास आदि उपस्थित थे।

  • क्या है मामला

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई था। वहीं 11 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। इसमें से दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • परिजनों से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंच। उन्होंने नम आंखों से पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ है उन्होंने साफ कहा कि जो भी इसमें दोषी हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours