आगरा में सगाई के मंडप में पहुंचने से पहले लड़के का अपहरण, लड़की वालों पैरों तले ख‍िसकी जमीन

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, आगरा:  ताजगंज एकता क्षेत्र चौकी क्षेत्र से सोमवार रात मैरिज होम में सगाई के मंडप में पहुंचने से पहले लड़का गायब हो गया। सगाई करने पहुंचे लड़की के स्वजन को लड़के वालों ने बेटे के अपहरण की जानकारी दी तो उनके पैरों तले नीचे की जमीन खिसक गई।

लड़की वालों ने बताया क‍ि लड़के द्वारा सगाई से पहले बुलट बाइक और लाखों रुपये कैश लिया गया था। लड़की वालों ने साजिश के तहत लड़के को गायब करने का आरोप लगाया। मामले में रात भर चली पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकलने पर लड़की वाले मंगलवार सुबह एकता पुलिस चौकी  पहुंच गए। उन्होंने लड़के वालों की शिकायत कर दी।

भोगांव, मैनपुरी न‍िवासी लड़की वालों ने बताया कि एक वर्ष पहले रिश्ता तय हुआ था। लड़का ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र का रहने वाला है, लड़का एकाउंटेंट है। लड़के वालों से 15 लाख में शादी करने की बात हुई थी। लड़के को बुलट बाइक और 14 लाख रुपये वह लगुन सगाई से पहले दे चुके थे।

सोमवार रात को देवरी रोड स्थित एक मैरिज होम में लगुन सगाई का कार्यक्रम था।लड़की वाले देवरी रोड स्थित मैरिज होम में लड़के वालों के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे रात 12 बजे तक लड़के वाले कहते रहे कि लड़का कुछ देर में आने वाला है। बाद में कहने लगे कि लड़के का घर के पास से कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। यह सुनकर लड़की वालों के होश उड़ गए। वह लड़के के घर पहुंचे थे।

रात करीब दो बजे तक दोनों परिवारों के बीच पंचायत चलती रही। लड़के वालों का कहना था कि उनके बेटे काे अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है।वहीं, लड़की वालों का कहना था कि अपहरण की कहानी सही नहीं है। लड़के को उसके स्वजन ने साजिश के तहत गायब कर दिया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। लड़की वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours