ख़बर रफ़्तार, गोरखपुर : गोरखपुर के मिर्जापुर घाट पर राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबकर चार किशोरों की मौत हो गई। नदी किनारे चार साइकिल और कपड़े मिले थे। दो दिन खोजने के बाद चारों शव मिले हैं। NDRF और पुलिस ने चार शव बरामद किए गए हैं।
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गए तीन अन्य किशोरों का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की चार टीमें लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही थीं। किशोरों का मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजन टकटकी लगाए नदी की ओर देख रहे हैं, इस उम्मीद में कि उनका बेटा सकुशल लौट आए। हर गुजरते पल के साथ उनकी बेचैनी और बढ़ती जा रही है। गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।

+ There are no comments
Add yours