SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, देहरादून से नोएडा तक STF की छापेमारी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, उत्तराखंड : Ssc Online Exam Uttarakhand STF और UP STF ने SSC ऑनलाइन परीक्षाओं में चल रहे हाईटेक नकल सिंडिकेट का बड़ा खुलासा किया है। देहरादून के बाद अब नोएडा में भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में सर्वर रूम से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को नकल कराने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, पहले फरवरी में देहरादून के एमकेपी कॉलेज में स्थापित एक ऑनलाइन लैब में नकल का भंडाफोड़ हुआ था। जांच में सामने आया कि ‘महादेव डिजिटल’ नाम की कंपनी ने देशभर में करीब 500 ऑनलाइन लैब स्थापित की थीं, जिनमें से 100 से अधिक लैब में सर्वर एक्सेस के जरिए परीक्षा प्रणाली से छेड़छाड़ की जा रही थी।

एसटीएफ की जांच में पता चला कि गिरोह परीक्षा केंद्रों के सर्वर रूम तक पहुंच बनाकर उम्मीदवारों को ऑनलाइन सहायता उपलब्ध कराता था। इसके बदले अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले जाते थे। नोएडा में आयोजित SSC CAPF, SSF और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा में भी इसी पैटर्न पर नकल कराई जा रही थी।

Ajay Singh ने बताया कि उत्तराखंड STF ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नोएडा कार्रवाई में भी देहरादून केस के वांछित आरोपी अमित राणा समेत सात लोगों को पकड़ा गया है।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह नेटवर्क केवल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में फैले कई परीक्षा केंद्रों तक इसकी पहुंच हो सकती है। ऐसे में SSC परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब यह चर्चा तेज हो गई है कि SSC ऑनलाइन परीक्षाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा या फिर व्यापक जांच के बाद कुछ परीक्षाएं दोबारा कराई जा सकती हैं। STF का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours