Kedarnath Helicopter के नाम पर 2.65 लाख की ठगी, आंध्र प्रदेश के 22 श्रद्धालु बने शिकार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Helicopter उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के बीच साइबर ठग अब श्रद्धालुओं की आस्था को निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। ताजा मामला केदारनाथ धाम यात्रा से जुड़ा है, जहां आंध्र प्रदेश से आए 22 श्रद्धालुओं को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट देकर करीब 2.65 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया।

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के चित्तूर-तिरुपति क्षेत्र से आए श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से केदारनाथ हेली टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान खुद को अधिकृत एजेंट बताने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर टिकट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में श्रद्धालुओं से पैसे ट्रांसफर करवाए और टिकट बुक होने का दावा करते हुए उन्हें कथित ई-टिकट भेज दिए। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ केदारघाटी पहुंचे, लेकिन जब वे हेलीपैड पर यात्रा के लिए पहुंचे तो जांच में सभी टिकट फर्जी निकले।

जब पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, चारधाम यात्रा के दौरान हर साल फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और व्हाट्सएप कॉल के जरिए साइबर अपराधी श्रद्धालुओं को निशाना बनाते हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रियों से अपील की है कि हेलीकॉप्टर टिकट केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म और आईआरसीटीसी के माध्यम से ही बुक करें। किसी भी अनजान कॉल, लिंक या निजी एजेंट के झांसे में न आएं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours