ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली बॉर्डर पर एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर भारत में लश्कर-ए-तैयबा के एक नए मॉड्यूल को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। लोन का नाम तब सामना आया था जब फरवरी में दिल्ली पुलिस ने लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क, साथियों और भारत में उसकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों में लगा हुआ था।

+ There are no comments
Add yours