ख़बर रफ़्तार, देहरादून : देहरादून राज्पुर के पास दो युवकों में विवाद के दौरान गोलाबारी चल गई। तभी सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।
देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों में विवाद हो गया।

+ There are no comments
Add yours