उत्तराखंड पुलिस में बड़ी कार्रवाई: आरक्षी तत्काल निलंबित, एसएसपी का सख्त रुख

खबर रफ्तार, हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान के बीच सिड़कुल थाना क्षेत्र से कार्रवाई की खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने खनन माफिया से कथित संलिप्तता पाए जाने पर शुक्रवार को एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिला में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं बख्शा जाएगा। निलंबित आरक्षी को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को जांच सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोटर् प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author